fbpx
Life style

Health खराब कोलेस्ट्रॉल को खींच निकालती हैं ये 5 सब्जियां, रोज खाने से ब्लड वेसल्स हो जाएंगी क्लीन

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना मतलब कई बीमारियों को दावत देना है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने से नसें ब्लॉक होने लगती है। बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होने लगता है, जिसके कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा तत्त्व है, जो ब्लड वेसल्स में होता है। हमारे खाने से 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल बनता है एक होता है गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा होता है बेड कोलेस्ट्रॉल। बेड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खतरनाक होता है। इससे हार्ट संबंधी परेशानियां पैदा होने लगती हैं। इसलिए कहा जाता है कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना चाहिए। खाने-पीने में ऐसी कई चीजें हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। आप इन 5 सब्जियों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली सब्जियां

गोभी- सर्दियों में गोभी का सीजन होता है। आपको डाइट में गोभी जरूर शामिल करनी चाहिए। फाइबर से भरपूर गोभी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। गोभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाने वाली सब्जी है। गोभी खाने से ब्लड फैट और ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम किया जा सकता है।

बीन्स- बीन्स खाने से शरीर को भरपूर फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स मिलते हैं। इसके सेवन से धीरे-धीरे शरीर में जमा बेड कोलेस्ट्रॉल भी कम होने लगता है। बीन्स शरीर में ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। बीन्स खाने से पेट लंबे समय तक फुल रहता है। बीन्स खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।

भिंडी- कोलेस्ट्रॉल के मरीज को खाने में भिंडी जरूर शामिल करनी चाहिए। सेहत के लिए भिंडी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। भिंडी में पाया जाने वाला जेल शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बहार निकालने में मदद करता है। इसके अलावा भिंडी खाने से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। भिंडी के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को ठीक किया जा सकता है।

लहसुन- सर्दियों में लहसुन का सेवन जरूर करें। इससे शरीर गर्म रहता है और लहसुन में पाए जाने वाले तत्त्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। हार्ट के मरीज के लिए भी लहसुन फायदेमंद है। लहसुन को आप सब्जी, दाल या सूप में डालकर खा सकते हैं। इससे हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

बैंगन- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बैंगन डाइट में शामिल करें। बैंगन में एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। बैंगन खाने से हार्ट की बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। हालांकि बैंगन का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!