चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: ‘किसान पर्व’ पर उठा खेती संकट का मुद्दा, समाधान पर हुआ मंथन

संवाददाता:  बाबू चौहान

चंदौली। इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव में किसान विकास मंच का स्थापना दिवस ‘किसान पर्व’ के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और किसान नेता एकत्र हुए, जहां खेती-किसानी से जुड़े संकट, नीतियों और किसानों के अधिकारों पर गंभीर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रतन कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती लागत के इस दौर में किसानों को सहकारिता मॉडल अपनाने की आवश्यकता है, क्योंकि हर किसान महंगे कृषि यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं है। उन्होंने किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बौद्धिक प्रकोष्ठ के गठन पर भी जोर दिया, जिससे वे संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष कर सकें।

श्याम बिहारी सिंह ने अपने संबोधन में विदेशी दबाव में कृषि उत्पादों के आयात को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। वहीं बिहार से आए किसान नेता अभिमन्यु सिंह ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान फसल नुकसान और मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं।

किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना ने जानकारी दी कि बरहनी ब्लॉक में प्रस्तावित 6000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण योजना को किसानों के आंदोलन के बल पर वापस कराया गया। किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने एमएसपी गारंटी कानून न बनाए जाने को किसानों के साथ विश्वासघात करार दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पहलवान राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और किसान विकास मंच को आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान हास्य-व्यंग्य कवि बंधू पाल बंधू, कृपा शंकर पटेल और बेचयी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर सरोज कुमार, जवाहरलाल यादव, दिनेश यादव, प्रियांनद पांडेय, राजनाथ सिंह, चंद्र सुधीर सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह, सुनील सिंह, धीरज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रदेव यादव, केशव विश्वकर्मा, अयूब खान, शैलेश कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम अवध सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!