fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली में बोले सपा के पूर्व मंत्री नारद राय, देश भक्त बनने के लिए आयोजित हो रहे कार्यक्रम, कार्यकर्ता फहराएंगे तिरंगा

चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सपा के पूर्व मंत्री नारद राय ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग चर्चा की। सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सत्ता पक्ष व आरएसएस पर कटाक्ष किया। बोले, क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी के सभी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे।

 

उन्होंने कहा कि नौ अगस्त के क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने सत्ता पक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि उन्होंने कभी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं किया। इसी का परिणाम है कि आजतक आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया। लेकिन अब खुद को देशभक्त बनने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्हे चंदौली जिले का प्रभारी बनाया गया है। इस बार सपा हर बूथ पर 50 सदस्य बनाएगी। कहा कि प्रथम चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सभी वर्गो के लोगों को पार्टी में सम्मान दिया। ऐसे में इस बार भी उन्हे जोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद, चकरू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!