rail newsचंदौली

Rail news: डीडीयू जंक्शन के बाहर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी महीनों से गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी

चंदौली। रेल महकमा डीडीयू जंक्शन के बाहर लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की मरम्मत तक नहीं करा पा रहा। घड़ी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी थी, जिसे कुछ समय तक उसी स्थिति में टांगे रखा गया। बाद में रेल प्रशासन ने मरम्मत के नाम पर घड़ी को हटा तो दिया, लेकिन अब तक उसे दोबारा नहीं लगाया जा सका है। इससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को समय की जानकारी लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह घड़ी एक महत्वपूर्ण सुविधा थी।

इससे रेल अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द घड़ी को ठीक कर पुनः स्थापित करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!