ख़बरेंवाराणसी

Dev Diwali : 21 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई काशी, गंगा पार रेती पर शानदार आतिशबाजी, लेजर शो में दिखी शिव महिमा, नहीं देखा होगा ऐसा अद्भुत नजारा

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी एक बार फिर अपनी अलौकिक आभा से जगमग हुई। भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार की स्मृति में मनाए जाने वाले इस महापर्व पर गंगा के उत्तरवाहिनी तट 17 लाख दीपों के प्रकाश से स्वर्णिम चंद्रहार की तरह दीप्त हुए। शुक्रवार को काशी के घाटों पर सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा बिखरी तो लगा मानों सितारे धरती पर उतर आए हों। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस अलौकिक पल के साक्षी बने। उपराष्ट्रपति ने नमो घाट का लोकार्पण किया। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर देव दीपावली का अद्भुत नजारा देखा।

 

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और सैलानी इस महाआयोजन को देखने वाराणसी पहुंचे। हर गली, हर सड़क और गंगा के तट रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से दुल्हन की तरह सजे दिखे। घाटों पर मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच देवताओं की उपस्थिति का अनुभव करने का यह पर्व श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सुखद अनुभव का प्रतीक बन गया। देव दीपावली पर न केवल काशी बल्कि पूरी दुनिया सनातन धर्म की ज्योति और भव्यता से आलोकित हुई। काशी के इस अद्भुत उत्सव ने एक बार फिर आस्था और संस्कृति के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

 

देखिये तस्वीरें ..

Back to top button
error: Content is protected !!