ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

बतौर सीओ और जीआरपी इंस्पेक्टर चंदौली में लंबा कार्यकाल बिताने वाले त्रिपुरारी पांडेय की हालत नाजुक, जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए

चंदौली। जीआरपी इंस्पेक्टर और सीओ के तौर पर चंदौली में लंबा कार्यकाल बिताने वाले पुलिस अधिकारी त्रिपुरारी पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है। लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती त्रिपुरारी पांडेय को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

 


त्रिपुरारी पांडेय वर्तमान में जालौन में बतौर डिप्टी एसपी तैनात हैं। पिछले कुछ महीनों से आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में उनके आंत की सर्जरी की गई थी। उसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। लिवर और किडनी में इंफेक्शन के चलते परेशानी बढ़ी तो चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया। स्नेहीजन त्रिपुरारी पांडेय के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के तौर पर त्रिपुरारी पांडेय ने चंदौली जनपद में लंबा कार्यकाल बिताया। दो दफा मुगलसराय जीआरपी के प्रभारी रहे। इसकेे बाद सीओ सदर और सकलडीहा भी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!