ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौटते समय डीजे पर बैठे दो युवक करेंट की जद में आकर झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली। बलुआ थाना अंतर्गत कैथी नहर के पास मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे महुअर निवासी दो युवक हाईटेंशन तार की जद में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

महुआ गांव के युवक गांव में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने कैथी गए थे। नहर में विसर्जन के बाद डीजे बजाते वापस लौट रहे थे। कुछ युवक डीजे के ऊपर बैठे थे। महुअर बलुआ मार्ग पर हाई टेंशन तार में दौड़ रहे करेंट के झटके से पवन कन्नौजिया 26 वर्ष और सतीश गुप्ता 24 वर्ष धम्म से नीचे गिर पड़े। साथियों ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को घटना के बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!