weatherचंदौली

Chandauli Weather : यूपी से विदा हो रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, बारिश के आसार, जानिये अगले चार दिनों के मौसम का हाल

चंदौली। हाल के दिनों में यूपी में सक्रिय रहा दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा हो रहा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। चक्रवाती परिसंचरण के चलते चंदौली समेत पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह सकता है।

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 2 अक्टूबर को अपनी सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह विलंब से प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापसी शुरू की है। अक्टूबर को, यह पश्चिमी और मध्य भाग से पीछे हट गया। वर्तमान में मानसून की वापसी की अक्ष रेखा मध्य नेपाल से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगौन, महाराष्ट्र के नंदुरबार, और गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर तक फैली हुई है।

 

हालांकि, पूर्वांचल के बाकी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में प्रदेश की ओर बढ़ने से अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण, प्रदेश के अन्य हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!