ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वेदांता हास्पिटल की अनोखी पहल, वृद्धा आश्रम में फल वितरित

चंदौली। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शनिवार को वेदांता हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों में फल वितरित किया गया। अस्पताल संचालक डा. वेद प्रकाश उपाध्याय के हाथों फल प्राप्त कर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।


एक अक्तूबर यानी अंतरराष्ट्रीय वृद्धा दिवस के अवसर पर मुख्यालय पर संचालित वेदांता हास्पिटल की ओर से अनोखी पहल की गई। डा. वेद प्रकाश उपाध्याय और उनकी पूरी टीम वृद्धा आश्रम पहुंची और वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की साथ ही फल और मिठाई का वितरण किया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे की चमक देखने लायक थी। डा. वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। कहा कि वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों का वेदांता अस्पताल में बगैर परामर्श शुल्क लिए इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम उपाध्याय, सूर्यमुनी पांडेय, कृष्णानंद पाठक, यशवंत सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!