ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः इस ग्राम प्रधान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंचायत परिषद के अध्यक्ष मनोनीत

चंदौली। विकास खंड सकलडीहा के आलमपुर के ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव को अखिल भारतीय पंचायत परिषद( प्रधान संगठन ) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने प्रमाण पत्र देकर यह जिम्मेदारी सौंपी। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष नेे कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन बखूबी इमानदारी पूर्वक करूंगा। प्रधानों के हित के लिउए जो कुछ बन पड़ेगा करूंगा। कहा की वर्तमान में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लड़ाई भी संगठन के माध्यम से लड़ने का काम करेंगे। ग्राम प्रधानों ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!