weatherचंदौली

चंदौली : तेजी से घट रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस, कटान व संक्रामक बीमारियों का खतरा बरकरार

चंदौली। गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। लगभग चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। गांवों में घुसा पानी अब निकल गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा कटान व गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा अभी बरकरार है।

 

गंगा बाढ़ से तटवर्ती इलाके के दर्जनों गांव प्रभावित थे। बाढ़ का पानी गांवों और कस्बों में घुस गया था। इसके चलते लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी। हालांकि गंगा का जलस्तर बुधवार की रात से ही घट रहा है। शुरूआत में पानी धीरे-धीरे घट रहा था, लेकिन गुरुवार को चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। गुरुवार की सुबह जलस्तर 71.10 मीटर रिकार्ड किया गया।

 

गंगा कटान व गंदगी बढ़ाएगी दुश्वारियां

गंगा बाढ़ जाते-जाते तमाम तरह की दुश्वारियां पैदा कर जाती है। पानी कम होने के साथ ही कटान की समस्या शुरू हो जाती है। किसानों के खेत व फसल पानी में समा जाते हैं। वहीं बाढ़ कम होने के बाद गंदगी व कीचड़ से मच्छरों की तादाद बढ़ती है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर सफाई करानी होगी। तभी बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!