fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पांच साल खाई सत्ता की मलाई, चुनाव से पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य हो गए सपाई

चंदौली। दरअसल राजनीति का असल रंग यही है। कब किसकी आस्था किस दल से जुड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। रविवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। विगत पांच वर्षों से बीजेपी नेताओं के साथ जुड़कर सत्ता की मलाई खाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील यादव गुड्डू ने दोबारा सपा में वापसी कर ली है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पूर्व सासंद रामकिशुन यादव के कहने पर उन्होंने सपा ज्वाइन की है।

सुशील यादव गुड्डू वर्ष 2010 में सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2015 में सपा ने टिकट नहीं दिया तो 2017 में भाजपा में शामिल हो गए। पूरे पांच वर्ष तक बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ घूमते नजर आए। लेकिन रविवार को गुड्डू यादव दोबारा सपा में शामिल हो गए। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व सांसद के कहने पर ही सपा में शामिल हुए हैं और पार्टी को मजबूत करेंगे।

गुड्डू यादव की वापसी से सपा को फायदा
हालांकि गुड्डू यादव की वापसी से सपा को चुनाव में फायदा होगा। मुगलसराय विधान सभा से युवा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव चुनावी मैदान में हैं। विधान सभा में जीत की राह तलाश रही सपा को पूर्व जिला पंचायत सदस्य की वापसी राहत पहुंचाएगी।

Back to top button