क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः तालाब में उतराया मिला टैंकर चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप रेलवे के तालाब में रविवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अलीनगर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक की शिनाख्त विवेक यादव पुत्र राम नयन यादव निवासी जौनपुर के रूप में की, जो अलीनगर क्षेत्र में टैंकर चालक था। पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है। वैसे बताया जा रहा है कि युवक शनिवार को ही नहाते समय तालाब में डूब गया था।
क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप शनिवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक तालाब में स्नान करने के लिए कूद पड़ा। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे ऐसा करते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के युवकों की मदद से शव क तलाश करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह 6 बजे शव तालाब में उतराया मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त की। अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक जौनपुर का रहने वाला था। वह टैंक चालक था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!