fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः रामलखन बने सपा के प्रदेश सचिव, चंदौली से मिली जोरदार बधाई

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लखीमपुर खीरी के एडवोकेट रामलखन पटवा को प्रदेश सचिव बनाया है। गुरुवार को देववशी समाज के लोगों ने फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व सीएम को धन्यवाद दिया। रामलखन पटवा लंबे समय से सपा के जुड़े हैं। समाजवादी आन्दोलन और संगठन की मजबूती को लेकर रामलखन पटवा द्वारा लगातार जुटे है। पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रक्षा बंधन पर्व पर रक्षा सूत्र बांधकर समाज के उत्थान को लेकर उम्मीद जाहिर की थी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन किया गया है। इनके मनोनयन से समाज के लोगों ने हर्ष जताया है। देववंशी समाज के जिलाध्यक्ष विनोद देववंशी ने बताया कि सपा की इस पहल से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। इस मौके पर प्रमोद पटवा, मनोज पटवा, कृष्णा देववंशी, राजेश, राधेश्याम, अखिलेश, बुद्धु पटवा, सुनील, दीपक, केदार सहित अन्य लोगों ने मनोनयन पर बधाई दी है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!