fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः पूरी रात ढूंढती रही पुलिस, सुबह नाले में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरी गांव के सिवान में स्थित नाले में गुरुवार को 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार की शाम को घर से निकला था। रात को वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। खुद भी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस भी युवक को ढूंढती रही। सुबह नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


बौरी गांव निवासी रामानंद यादव के पुत्र अनिल यादव बुधवार की शाम को बाइक से घर से निकले। परिजनों को बताया कि थोड़ी देर में लौट आएंगे। लेकिन रात तक नहीं लौटे तो परिजनों से माबाइल पर संपर्क किया। लेकिन मोबाइल भी बंद बता रहा था। परिजनों को चिंता हुई तो पुलिस को खबर कर दी। खुद भी अनिल की तलाश करते रहे। गांव के सिवान से गुजरे नाले में अनिल का शव उतराया मिला। पास ही में उसकी बाइक भी खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आशंता जताई है।

Back to top button
error: Content is protected !!