fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः इस खास मौके पर चंदौली एसपी ने दिया जनता को संदेश

चंदौली। यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने नगर में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चालकों से सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने और नियमों के पालन की अपील की गई।

उपस्थित जनों को यातायात का पाठ पढ़ाते हुए एसपी ने कहा यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे होते हैं। सड़क हादसें में दुनिया में किसी अन्य कारण से अधिक मौतें होती हैं। इसके बावजूद लोग सचेत नहीं होते हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा खुद की लापरवाही से कभी जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए। हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। यातायात नियमों के पालन कर हादसों से बचा जा सकता है। उन्होंने स्कूली बच्चों से अपील किया कि घर में बड़े-बुजुर्गों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। बोले, बच्चे अपने माता-पिता व भाई-बहन को इसके लिए प्रेरित करें। उन्हें बताएं कि यातायात नियमों के पालन से जीवन सुरक्षित रहेगा। खुद की लापरवाही से लोग हादसों के शिकार बनते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। वहीं घायल भी होते हैं। यदि यातायात नियमों को लेकर लोग संजीदा हो जाएं, तो हादसों पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी। एएसपी आपरेशन सुखराम भारती, सीओ सदर अनिल राय, प्रतिसार निरीक्षक रामविलास, यातायात प्रभारी श्यामजी यादव आदि रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!