
चंदौली। वेतन की मांग को लेकर सीएचओ स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया । सीएमओ को पत्रक सौंप वेतन दिए जाने की मांग की।
कहा की उन्हें कई महीनों से बिना वेतन के काम करने को मजबूर किया जा रहा है। वेतन समेत पीबीआई का भुगतान अब तक लंबित है। इन्क्रिमेंट, जेए फंड, टीए/डीए और कम्युनिकेशन अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा है। आर्थिक संकट से परिवार की जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं।
बच्चों की पढ़ाई, इलाज और बैंक इएमआई तक पर संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही सेवा बंद करने का आह्वान किया। सीएमओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

