ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सीएम योगी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने अस्पताल में बांटा फल, लगाया पौधा

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों में फल बांटा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रहीं। भाजपाइयों ने सीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

 

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष के नेतृत्व में हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों में फल एवं कुछ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन है। इस अवसर पर हम सभी पार्टी पदाधिकारियों ने चिकित्सालय परिसर में भर्ती मरीजों में फल वितरण कर समाज सेवा का कार्य किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हम उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, कैलाश जायसवाल, शुभम मोदनवाल, सारांश केसरी, विजय वर्मा, बबलू चौहान , राजू माली ,केसरी नंदन ,बादल सोनकर , उमेश चौहान ,अनूप कश्यप , धवन चौहान, उमेश गुप्ता , राजन साहू , सूरज मौर्या,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!