
Chandauli News: श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौली पुलिस ने इस वर्ष भी व्यापक ट्रैफिक नियंत्रण योजना लागू की है। यह व्यवस्था 11 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कांवड़ यात्रा और गुप्ता धाम पदयात्रा के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों (मालवाहक सहित) का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नो एंट्री की प्रमुख व्यवस्थाएं
- A. चन्धासी–दुलहीपुर–पड़ाव–कटेसर–कटरिया से रामनगर बाईपास की ओर सभी भारी/मालवाहक वाहनों पर रोक।
- B. रामनगर बाईपास से कटरिया–कटेसर–पड़ाव–दुलहीपुर–चन्धासी की दिशा में भी प्रतिबंध।
- C. पचफेड़वा कट आलमपुर से अलीनगर–सकलडीहा तिराहा तक नो एंट्री।
- D. सकलडीहा से अलीनगर होते हुए पचफेड़वा तक भारी वाहनों पर रोक।
- E. गोधना चौराहा से चकिया तिराहा तक हल्के, मध्यम व भारी वाहनों का आवागमन निषिद्ध।
- F. चकिया तिराहा से डाइवर्ट किए गए सभी वाहन गोधना चौराहे की ओर भेजे जाएंगे।
- G. पीएसी तिराहा से सभी वाहन कटरिया के रास्ते नेशनल हाईवे-19 की ओर भेजे जाएंगे।
विशेष नो एंट्री समय सारणी
- प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।
- श्रावण शिवरात्रि (23 जुलाई) के लिए:
- 22 जुलाई मंगलवार रात 6 बजे से 24 जुलाई गुरुवार सुबह 10 बजे तक।
- गुप्ता धाम यात्रा के लिए:
- 9 अगस्त शनिवार रात 8 बजे से 12 अगस्त मंगलवार सुबह 6 बजे तक।
खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुओं वाले वाहनों को छूट
पूर्व वर्षों की भांति, खाद्यान्न, दवाएं, और आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे वाहनों को परिस्थिति के अनुसार आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।