चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli News: लापरवाही पर गिरी गाज, मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक निलंबित, एसपी के एक्शन ने पुलिस महकमे में मचाई खलबली

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को शराब दुकान बंद होने के बाद अवैध बिक्री का वीडियो वायरल हुआ।  जिस पर समय से कार्रवाई नहीं की गई। पूर्वांचल टाइम्स ने इस वीडियो को प्रमुखता से चलाया था।

इसी दिन हुई लूट की घटना की सूचना भी उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं दी गई और मामले के खुलासे में ढिलाई बरती गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की और जांच के आदेश दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!