चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मानसरोवर तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से था लापता

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की शिनाख्त जाहिद शाह (19 वर्ष), निवासी कसाब मोहल्ला के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी अलीनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!