ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे जागेश्वरनाथ, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

चंदौली। सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक में सम्मिलित होने आए काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल जागेश्वरनाथ धाम पहुंचे। उनके प्रथम जनपद आगमन पर भाजपाइयों ने गेट पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया।

 

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बाबा जागेश्वर नाथ का रुद्राभिषेक कर आम जनमानस के लिए स्वस्थ एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फिर से 2024 में आ रही है, भाजपा सरकार गरीबों एवं वंचितों की लड़ाई लड़नी जानती है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर देश का विकास भी हो रहा है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सूर्यमुनि तिवारी, शैलेंद्र सिंह, रवि गुप्ता, चकिया मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, मुकेश साहनी, दिनेश बहेलिया आदि शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!