
चंदौली। बलुआ पुल से सोमवार शाम एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक पत्नी के मायके जाने से खिन्न था। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को डूबने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार रिंकू राय (30), निवासी इटवा थाना सकलडीहा, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था। वह बलुआ पुल से गंगा नदी में कूद गया। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक को तत्काल चहनियां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ काउंसलिंग भी की गई। बाद में परिजनों की मौजूदगी में उसे सकुशल घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

