ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : तालाब की खोदाई कराएं, मत्स्य विभाग से अनुदान पाएं, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

चंदौली। जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मछली मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में मत्स्य पालकों के लिए असीम संभावनाएं बढ़ गई हैं। मत्स्य विभाग की ओर से तालाब की खोदाई पर मत्स्य पालकों को अनुदान भी दे रहा है। इसके लिए 30 जून तक आवेदन करना होगा।

 

सहायक निदेशक मत्स्य रामअवध ने बताया कि मत्स्य विभाग की ओऱ से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं मसलन प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनसमान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु तिथि दिनांक 30.06.2023 तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक व्यक्ति दिनांक 30 जून तक विभागीय पोर्टल पर http://fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत भी आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 30 जून तक आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस योजना के तहत तालाब के ऐसे पट्टाधारक, जिनके तालाब का सुधार कार्य मनरेगा/ अन्य योजनान्तर्गत हुआ हो एवं पट्टा अवधि कम से कम चार वर्ष शेष हो योजना के लाभ हेतु आवेदन करें। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय चन्दौली से किसी भी कार्यदिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!