चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला जुलूस, विरोध प्रदर्शन

चंदौली।  टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठन के संयुक्त आयोजन के तहत शिक्षकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में पत्रक सौंपा। बीएसए कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरने के दौरान वक्ताओ ने कहा 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के ऊपर टेट परीक्षा थोपना अन्याय है। सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कार्यक्रम में इरा सिंह,प्रिय रघुवंशी ,जय बहादुर सिंह,राजेश सिंह,वीरेंद्र यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे। अध्यक्षता राम नगीना सिंह और संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!