क्राइमचंदौली

Chandauli News : कुएं में गिरने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। जिले के कवईं पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की रात कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह कुएं से पानी लेने पहुंची लड़की ने उसका शव उतराया देखा तो घरवालों को जानकारी दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर था।

 

कवंई पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र (25) शुक्रवार की रात घर से बाहर गया था। इसी दौरान कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह गांव की एक लड़की पानी भरने के लिए गई तो उसका शव पानी में उतराया देखा। इस पर पिता बहादुर समेत परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था।

Back to top button