ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज:  देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

चंदौली। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान गोविन्द जाटव (उम्र 24 वर्ष), पुत्र प्रेमशंकर प्रसाद, निवासी ग्राम सरौली, थाना बलुआ के रूप में हुई है। गोविन्द पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां कर रहा था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बलुआ डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना पर आरोपी को सरौली गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ा डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ ही निरीक्षक अपराध सलिल स्वरूप आदर्श, उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी और हेड कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!