
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी के मामले में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
7 अगस्त को कस्बा सैयदराजा में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसमें एक पक्ष की ओर से मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ छेड़खानी की गई। इस प्रकरण में थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 222/2025, धारा 76/118(2)/115(2)/352/351(2)/191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को शनिवार को मनराजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज पुत्र मंसूर, रोजन पुत्र मंसूर, मंसूर पुत्र खलील और हमजा पुत्र खलील शामिल हैं। सभी ग्राम ककरही, लोहियानगर, सैयदराजा, चंदौली के निवासी हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे और हेड कांस्टेबल अनिल सरोज की भूमिका अहम रही।