चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताई बजट की खासियत, अस्पताल से की वर्चुअल पत्रकार वार्ता

चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ करते हुए इसकी खासियतों के बारे में बताया। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकार वार्ता की। कहा अमृतकाल का यह पहला बजट विकसित भारत का रोडमैप है। भारत 2027 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार और चंदौली में बनने वाली पूर्वांचल की सबसे बड़ी मत्स्य मंडी के फायदे भी गिनाए। घुटने की सर्जरी कराने के चलते अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री वहीं से वर्चुअल तरीके से मीडिया से रूबरू हुए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट आकांक्षी समाज का बजट है जो गरीब, किसान, मध्यम वर्गी सभी के सपने पूरा करेगा। सरकार ने पूंजीगत व्यय को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ किया है। गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका लाभ अंत्योदय और प्राथमिकता प्राप्त परिवारों को मिलेगा। सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव कर नौकरीपेश मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत दी है। वहीं रेलवे को रिकार्ड 2.40 लाख करोड़ का बजट दिया गया है, जो 2013 में रेलवे केा मिले फंड से 9 गुना अधिक है। इससे रेलवे के सुविधाओं व संसाधनांे को बढ़ाया जाएगा, जिससे रेलवे से यात्रा करने वाले आम, सामान्य व गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा। रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही उसके विद्युतीकरण कार्य हो रहा है। बताया कि सरकार को महिलाओं की चिंता है। दो लाख के बचत पर पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, वहीं दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। कहा कि सरकार ने किसानों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही एमएसपी का दायरा बढ़ाया है। 20 लाख नए किसान क्रेडिटकार्ड जारी होंगे। मोटे अनाज और एग्री स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। बताया कि मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 6 हजार करोड़ का निवेश का फैसला लिया गया है। प्राकृतिक खेती के लिए तीन वर्षों में एक करोड़ किसानों को 10 हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने किसानों को 20 लाख करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य रखा है। सरकार के बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बीजेपी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!