fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज :  दो पेशेवर अपराधी जिला बदर, छह माह के लिए जिले की सीमा से किया बाहर

चंदौली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों और अराजकतत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो कुख्यात, पेशेवर व मनबढ़ अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निष्कासन अवधि के दौरान ये अपराधी जिले की सीमा में पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला बदर अपराधियों की डिटेल

 

मिठ्ठू उर्फ मिथुन कुमार (निवासी वीरासराय, थाना धीना)

आपराधिक इतिहास:

मु.अ.सं. 13/2022 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना कंदवा।

मु.अ.सं. 14/2022 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कंदवा।

मु.अ.सं. 111/2023 – धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना धीना।

बीट सूचना रपट नं-22, दिनांक 19.05.2024।

जांच बीट सूचना रपट नं-27, दिनांक 19.05.2024।

 

शिव कुमार उर्फ शिवा उर्फ संजय सोनकर (निवासी फगुईया, थाना चंदौली)
आपराधिक इतिहास:

मु.अ.सं. 002/2021 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 419, 420, 467, 468, 471, 307 भादवि, थाना चंदौली।

मु.अ.सं. 073/2021 – धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना चंदौली।

मु.अ.सं. 377/2022 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना अलीनगर।

मु.अ.सं. 149/2023 – धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना अलीनगर।

मु.अ.सं. 136/2024 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना चंदौली।

नील/2024 बीट सूचना रपट नं-44, दिनांक 22.12.2024।

नील/2024 जांच बीट सूचना रपट नं-60, दिनांक 22.12.2024।

Back to top button