ख़बरेंचंदौली

Chandauli News :  झांसी में युवक को गोली मारने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, इस वजह से घटना को दिया अंजाम

झांसी में युवक को दिनदहाड़े मारी गयी थी गोली घटना के बाद पहुंचे थे पुलिस के आला अधिकारी पुलिस ने सैयदराजा के नौबतपुर पिकेट के पास पकड़ा  

चंदौली, झांसी में गोली मारी, दो गिरफ्तार, पुलिस
  • झांसी में युवक को दिनदहाड़े मारी गयी थी गोली घटना के बाद पहुंचे थे पुलिस के आला अधिकारी पुलिस ने सैयदराजा के नौबतपुर पिकेट के पास पकड़ा
  • झांसी में युवक को दिनदहाड़े मारी गयी थी गोली
  • घटना के बाद पहुंचे थे पुलिस के आला अधिकारी
  • पुलिस ने सैयदराजा के नौबतपुर पिकेट के पास पकड़ा  

 

चंदौली। पुलिस ने झांसी में युवक को गोली मारने वाले दो आरोपितों को गुरुवार को नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास असलहा, खोखा और कारतूस बरामद किया गया। दोनों घटना को अंजाम देने के बाद नवहीं पुलिया होते हुए नौबतपुर भाग गए थे। दोनों को थाने लाकर पूछताछ करने के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

दो दिन पहले झांसी गांव निवासी श्यामसुंदर पाल को गोली मारी गई थी। गोली फेफड़ के पास जाकर फंस गई थी। चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन कर गोली बाहर निकाली। अभी भी युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सदर कोतवाली पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार को सटीक सूचना के आधार पर दो आरोपितों को नौबतपुर पिकेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त कन्हैया पासवान और जितेंद्र पासवान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फरवरी में गांव के श्यामसुन्दर पुत्र विरेन्द्र पाल से हम लोगों का विवाद हो गया था। श्यामसुंदर और उसके साथ के लोगों ने कन्हैया और जितेन्द्र को मार पीट दिया था। इसका बदला लेने के लिए कन्हैया पासवान,जितेन्द्र पासवान ने नौबतपुर निवासी आकाश पुत्र विजय पासवान और विशाल पुत्र अमरनाथ के साथ मिलकर श्यामसुन्दर पाल को जान से मारने की साजिश रची।

 

बताया कि 23 जुलाई को कन्हैया पासवान, जितेन्द्र पासवान व विशाल एक अपाचे बाइक से श्यामसुन्दर (जो खेत से वापस घर जा रहा था) के नजदीक जाकर पीछे से गोली मार दी। श्यामसुन्दर साइकिल से गिर गया। आस पास धान की रोपाई कर रहे बहुत से लोग चिल्लाने लगे। हम लोगों की तरफ आने लगे। इस पर हम तीनों बाइक से बबुरी की तरफ जाने वाले रोड की तरफ भागे। वहां से नवही पुलिया व भगवानपुर पुलिया होते हुये नौबतपुर चले गए।

Back to top button
error: Content is protected !!