चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने संगठित होकर आगे बढ़ने का लिया संकल्प

चंदौली । उद्योग व्यापार मंडल डेढ़गांवा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को व्यापारियों को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं व्यापार मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि व्यापारियों के संगठित होने से न केवल व्यापार का विकास होता है, बल्कि नई तकनीक और योजनाओं को अपनाने की राह भी आसान होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में कटौती कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। इससे जरूरी सामानों का व्यापार बढ़ा है और हर व्यापारी को प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताना चाहिए। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों और आमजन से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और उनका व्यापार बढ़ाने की अपील भी की।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि व्यापारियों की प्रगति से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। वाणी प्रकाशन के समूह संपादक एल. उमाशंकर सिंह ने संगठन को व्यापार संरक्षण और विकास की नींव बताया।

इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हाफिजुर रहमान, मंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एम.एम. रहमान ने किया।

Back to top button