ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में तीन सड़क हादसे, तीन की मौत, दो घायल, मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी हादसे अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुए। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

पहली दुर्घटना भगवान तलाब गांव के पास हुई, जहां बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया गांव की रहने वाली नीतू सिंह बाइक से जा रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दूसरी घटना बिछिया गांव के पास हुई। अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहड़ा गांव की चांदनी उर्फ चंदन बाइक पर सवार थीं। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं।

 

तीसरी दुर्घटना नवही के पास घटी, जिसमें अलीनगर निवासी प्यारेलाल की जान चली गई। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!