क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: किन्नरों के घर हुए बम धमाके में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, घटना वाली रात हुई थी दारू पार्टी

 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में किन्नरों के घर पर हुए बम धमाके में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो वाहन विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है । हालांकि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह और विकास सिंह पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। एसपी आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

विगत दिनों मोहरगंज में किन्नरों के घर में बम धमाका किया गया। खुशबू किन्नर ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में बलुआ पुलिस ने तिरगावां के पास से मनोज कुमार, विशाल उर्फ शालू और मनीष को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह और विकास सिंह पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने धमाका कर जानलेवा हमला किया था। घटना वाली रात विकास सिंह के घर दारू पार्टी हुई और वहीं धमाके की प्लानिंग बनी। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UP62AQ9777) और विस्फोटक उपकरण बरामद किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त विशाल उर्फ शालू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मनोज कुमार और मनीष का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सरोज, कांस्टेबल अनुराग गुप्ता एवं कांस्टेबल अल्ताफ अहमद शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!