चंदौलीराज्य/जिला

टैंकरों से तेल चोरी रोकने को लेकर सख्ती: एसपी ने IOCL, HPCL व BPCL प्रबंधकों संग की बैठक, दिए कड़े निर्देश

चंदौली। जनपद में तेल तस्करी और कटिंग की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार को पेट्रोलियम कंपनियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें HPCL के मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह, एस.आर. राय, BPCL के प्रबंधक प्रकाश चौधरी व शोयब अहमद उपस्थित रहे।

एसपी ने निर्देश दिया कि जो ट्रांसपोर्टर या चालक पूर्व में ऑयल कटिंग/तस्करी में संलिप्त रहे हैं या जेल जा चुके हैं, उन्हें दोबारा काम पर न रखा जाए। टर्मिनल परिसर और आसपास निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने को कहा गया।

बैठक में आगजनी या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच त्वरित रिस्पांस तंत्र (क्विक रिस्पांस टीम) को सक्रिय रखने पर भी चर्चा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!