चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के कमालपुर डेढ़ावल मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक कमालपुर से सकलडीहा की ओर जा रहे थे। डेढ़ावल गांव के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे बने घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र अमन गुप्ता के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!