चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने यूपीपीसीएस में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

चंदौली। जनपद के चार अभ्यर्थियों के यूपीपीसीएस में चयन से जिले में खुशी का माहौल है। जगह-जगह चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव मुगलसराय स्थित चयनित अभ्यर्थी कंचन गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि कंचन गुप्ता ने न सिर्फ जनपद बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे नई ऊंचाइयों को छुएं।

इसके बाद विधायक नई बाजार पहुंचे, जहां यूपीपीसीएस में 96वीं रैंक प्राप्त करने वाले नीरज कुमार मौर्य को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, नफीस अहमद गुड्डू, औसाफ अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!