चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli News: जुआ सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा: देवता प्रधान, मग्गू और राहुल पटेल पर 25-25 हजार का ईनाम

 

चंदौली। जिले में बड़े जुआ सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। मुगलसराय क्षेत्र में खाकी की नाक के नीचे जुए के अड्डे फल फूल रहे थे। बहरहाल मामला उजागर होने के बाद सिंडिकेट और दोषी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसने लगा है। एसपी आदित्य लांघे ने सिंडिकेट सरगना देवता प्रधान उसके राइट हैंड प्रकाश उर्फ मग्गू पटेल और उसके पुत्र राहुल पटेल पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ SOG को भी लगाया गया है।

देवता और मग्गू पटेल मिलकर जुए का बड़ा सिंडिकेट चला रहे थे। मग्गू का लड़का राहुल पटेल भी अवैध कारोबार को संभालता था। पुलिस ने सटीक सूचना पर मग्गू पटेल के सेमरा स्थित घर पर छापेमारी कर जुआ पकड़ा और 14 लोगों को हिरासत में लिया। फरार देवता प्रधान, मग्गू पटेल और राहुल पटेल पर एसपी ने ईनाम घोषित कर दिया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया जबकि जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला का महज ट्रांसफर हुआ। अभिषेक शुक्ला पिछले डेढ़ साल से जलीलपुर चौकी के प्रभारी थे। जुए का सिंडिकेट उन्हीं के क्षेत्र में संचालित हो रहा था। अच्छी पकड़ के चलते अभिषेक शुक्ला कार्रवाई से साफ साफ बच निकले।

बहरहाल एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि जुआ सिंडिकेट के आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। देवता प्रधान, मग्गू पटेल और राहुल पटेल पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!