क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: जुआ सिंडिकेट के सरगना देवता प्रधान पर कसा शिकंजा: गिरफ्तारी को लगाई गई SOG, 25 हजार का ईनाम घोषित करने की तैयारी

 

चंदौली। जुआ सिंडिकेट के सरगना सुनील यादव उर्फ देवता प्रधान के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुगलसराय क्षेत्र के सेमरा गांव में जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहे देवता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने एसओजी टीम को लगा दिया है। साथ ही देवता प्रधान पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लंबे समय से जुए और सट्टे के बड़े नेटवर्क को संचालित करने वाले देवता की क्षेत्र में मजबूत पकड़ बताई जाती है, जिसके चलते वह अब तक कानून की गिरफ्त से बचता रहा।

हालांकि, सेमरा में हुए खुलासे के बाद पुलिस अब पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई के मूड में है। देवता द्वारा अवैध धंधों से अर्जित संपत्तियों पर भी पुलिस और प्रशासन की नजर है।

Back to top button
error: Content is protected !!