क्राइमचंदौली

Chandauli News: कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से मचा हड़कंप, हिरासत में आरोपी छात्र

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सीओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

प्रतापपुर गांव निवासी 16 वर्षीय लवकुश कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने जाता था। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे, कोचिंग शुरू होने से पहले उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोचिंग सेंटर के बाहर हुई। आरोपी छात्र फतेहपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि लवकुश पिछले तीन-चार दिनों से उसे लगातार गाली दे रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!