चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: सपा कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने किया नेतृत्व

चंदौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सकलडीहा में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।धरने का नेतृत्व सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने उप-जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

विधायक ने कहा कि जिले में किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी को सड़क पर उतरना पड़ा।

ये रही प्रमुख मांगे

  1. सकलडीहा चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए।
  2. अधिग्रहण के बाद मुआवजा न पाने वाले किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाया जाए।
  3. सकलडीहा में बिजली उपकेंद्र की स्थापना कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  4. खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को राहत दी जाए।
  5. चंदौली–सैदुपुर मार्ग, सकलडीहा–मुगलसराय मार्ग, समेत जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
  6. जमीन अधिग्रहण के मामलों में किसानों और दलित बस्तियों को उचित मुआवजा दिया जाए।
  7. सरकारी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  8. जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  9. किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए।
  10. सकलडीहा तहसील परिसर में डॉ. लोहिया और मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित की जाए।

धरना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button