
चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत कंदवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीआरसी और यूपीएस परिसर में खेल रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
- शुभम (26) पुत्र विनोद
- रोशन (27) पुत्र सूर्यबली
- पीयूष उर्फ गोलू (25) पुत्र पंकज
- ऋषु (21) पुत्र उपेंद्र
- प्रशांत (22) पुत्र अशोक
- शिवेंद्र (19) पुत्र बनारसी
- सभी निवासी ग्राम बरहनी, थाना कंदवा, जनपद चंदौली।
पुलिस ने इनके खिलाफ थाना कंदवा में मुकदमा संख्या 88/2025, धारा 296 बीएनएस में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार शामिल रहे।