ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, एक साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव शनिवार सुबह खड़ान दलित बस्ती के पास स्थित एक कुएं में उतराया हुआ मिला। मृतक शुक्रवार सुबह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, खड़ान गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार शुक्रवार सुबह अपने घर से गायब हो गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर खेत के कुएं में शव उतराया हुआ देखा और तुरंत धानापुर पुलिस को सूचना दी।

मृतक प्रदीप कुमार स्व. कमला राम का पुत्र था। बताया जा रहा है कि उसने एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसकी पत्नी का नाम चांदनी है, जो सकलडीहा थाना क्षेत्र के रमरेपुर की रहने वाली है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button