fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर किया याद, दी श्रद्धांजलि, पाल समाज ने दिखाई एकता

चंदौली। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में पाल विकास समिति चंदौली द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल रहे, जिन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि पाल समाज अब अपनी राजनीतिक भागीदारी स्वयं तय करेगा।

 

उन्होंने ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के सभी वर्गों के साथ समानता का व्यवहार किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, कला, संस्कृति और धार्मिक स्थलों के निर्माण व संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मालवा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता स्थापित कर एक आदर्श शासिका के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र उदय पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष दीपराज पाल ने की। इस अवसर पर पाल विकास समिति के अध्यक्ष राम बचन पाल सहित समाज के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. संजय पाल, महेंद्र पाल, राधेश्याम पाल, रामचंद्र पाल, मुखराम पाल, राम लखन पाल, बंटी पाल, रामबिलास पाल, दिनेश पाल, रोहितास पाल (जिला महासचिव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन) सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोगों ने भाग लिया।

 

Back to top button