fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : होनहार बच्चे ने खड़े-खड़े बना दी डीएम ईशा दुहन की तस्वीर, चलो चंदौली अभियान के तहत लोगो डिजाइन करने का मिला मौका

चंदौली। चहनियां निवासी कक्षा आठ के छात्र रुद्र की प्रतिभा की डीएम ईशा दुहन भी कायल हो गईं। होनहार बच्चे ने खड़े-खड़े डीएम की तस्वीर बना दी। इससे जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने चलो चंदौली अभियान के तहत लोगो डिजाइन कंपटीशन में भाग लेने का सुझाव दिया।

 

रुद्र जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट आया था। जिलाधिकारी से बातचीत के दौरान ही उसने डीएम की तस्वीर कागज पर उकेर दी। कलाकृति में हाथों की सफाई देखकर वहां मौजूद सभी चकित रह गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे ने अपनी पेन व पेंसिल के उकेरी गईं कई तस्वीरें दिखाईं। काफी होनहार बच्चा है। चलो चंदौली अभियान के तहत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में उसे भाग लेने का सुझाव दिया है। प्रशासन की कोशिश है कि उसकी प्रतिभा को उचित प्लेटफार्म दिलाया जा सके।

Back to top button