चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 10 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 से 17 तक दावा और आपत्ति

चंदौली। निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 10 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 11 से 17 मार्च तक दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। निस्तारण के बाद एक अप्रैल को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं होगा।

 

आयोग ने मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर करने और एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण का आदेश दिया है। इसके अनुसार 10 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 से 17 मार्च तक लोग सूची में नाम शामिल कराने के लिए दावा और आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। 18 से 22 मार्च तक दावा व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 23 से 31 मार्च तक पूरक सूची तैयार की जाएगी। वहीं एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। लोग सूची में नाम शामिल कराने के लिए आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पुनरीक्षण के दौरान युवाओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम दूसरे वार्ड में शामिल हो गए हैं, उन्हें काटकर उनके वार्ड की सूची में दर्ज किया जाएगा। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शीपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!