
चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 18 वें दिन भी जारी रहा। ग्राम पचोखर मे पीड़ित किसानों ने सर्वे टीम का विरोध कर बैरंग वापस लौटा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक वार्ता नहीं तब तक कोई सर्वे नहीं।
उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने किसानों की चौपाल लगाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।
किसानों ने दो टूक कहा कि यूपीडा जिला प्रशासन और किसानों के बीच एक वार्ता हो. तब तक कोई भी अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही स्थगित की जाए।
सतीश सिंह चौहान ने कहा कि जल्द यूपीडा किसानों से बात करे. वार्ता से ही समस्या का समाधान निकलेगा. अगर रोड मैप बनाते समय किसानों के समस्याओं पर गौर किया गया होता तो इस परियोजना का विरोध नहीं होता. सरकार अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए रोड मैप बना लेती है मगर उससे जो प्रभावित हो रहा उस पर कोई रोड मैप नहीं बनाती इसीलिए परियोजना का विरोध हो रहा है । धरने में राजीव मौर्या रामनारायण यादव संजय सिंह प्रभाकर सिंह प्रकाश पांडेय मंगल सिंह रणजीत सिंह बहादुर यादव श्याम कार्तिक चौहान भगत चौहान आदि मौजूद किसान मौजूद थे।

