ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: अब डराने लगा गंगा का विकराल रूप, चेतावनी रेखा को पार कर गया नदी का पानी, कई गांवों में घरों तक पहुंचा

चंदौली। बढ़ते जलस्तर के बीच गंगा नदी का पानी चेतावनी रेखा को पार करते हुए तटवर्ती गांवों में प्रवेश कर चुका है। पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर, दांडी और कुंडा खुर्द के ताल में बंधा के फाटक के रास्ते पानी तेजी से गांव में पहुंच रहा है। यही स्थिति बलुआ क्षेत्र के टांडाकला गांव की भी है। ग्रामीणों को सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जानवरों का डर भी सता रहा है।

 

जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार करते हुए 70.35 मीटर तक पहुंच गईं। नदी का पानी तकरीबन छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। पड़ाव और बलुआ क्षेत्र में नदी का पानी गांव की गलियों में प्रवेश कर चुका है। धान और चरी की फसल तो बर्बाद हो ही रही है लोगों को जलीय और जहरीले जंतुओं का भय भी सता रहा हैै। यही नहीं जब बाढ़ समाप्त होती तब संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!