
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के आडिटोरियम हाल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 117वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर हिंदी साहित्य के महान कवि, निबंधकार और शिक्षाविद थे, जिनकी राष्ट्रवादी कविताएं आज भी समाज में जोश और जागरूकता भरती हैं। उन्होंने दिनकर के साहित्यिक योगदान और उनके विचारों को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, डॉ केएन पांडेय, मृत्युंजय सिंह, डा अनिल यादव मौजूद रहे।
प्रेस क्लब ने किया डिप्टी सीएम का स्वागत
जयंती समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का चंदौली प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी मंच पर स्वागत किया। संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।