ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : नगर पंचायत प्रशासन ने टैक्स वृद्धि के दावों को बताया निराधार, अध्यक्ष बोले, पुराने दरों पर ही होगी कर वसूली

चंदौली। चकिया आदर्श नगर पंचायत प्रशासन ने टैक्स वृद्धि के दावों को खारिज किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि नगर में टैक्स की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। शासन के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित दरों पर ही टैक्स की वसूली की जा रही है।

 

उन्होंने जन संघर्ष समिति द्वारा टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के दावे को पूरी तरह निराधार बताया। नगर में भ्रम फैलाने के लिए पर्चियां बांटी जा रही हैं और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा पूर्व की दरों पर ही कर वसूली की जा रही है।

 

अधिशासी अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और तर्कसंगत दरों पर टैक्स देकर नगर पंचायत के विकास में सहयोग करें। यदि किसी को कोई शंका हो तो वे सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

दरअसल, किसान मजदूर संघ सहित कुछ राजनीतिक संगठनों ने नगर में घूम-घूमकर टैक्स वृद्धि का प्रचार किया। इसे तुगलकी फरमान बताते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बयान जारी किया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!